नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे आज से अनशन करने जा रहे हैं। अन्ना ने सरकार के सामने किसानों के मुद्दे पर अलग-अलग मांगे रखी हैं। अन्ना हजारे आज सुबह पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर जाएंगे और फिर वहां से सीधे रामलीला मैदान की ओर रूख करेंगे। अन्ना के मंच पर किसी भी राजनीतिक पार्टी को जगह नहीं दी जाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ही अन्ना को रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक हमने सभी सुरक्षा पहलुओं की जांच करने और पर्याप्त व्यवस्था करने के बाद यह अनुमति दी है। हजारे और उनके समर्थक महाराष्ट्र सदन से सबसे पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
वह शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीदी पार्क भी जाएंगे और फिर रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे, जहां 2011 में उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और अनशन किया था। हजारे ने कहा कि मौजूदा आंदोलन में उठाए जा रहे मुद्दों में किसानों का मुद्दा भी शामिल होगा।
CJI को वकीलों की चिट्ठी पर मोदी ने कहा, डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
शिंदे गुट में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई नॉर्थ वेस्ट से हो सकते हैं उम्मीदवार
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope