नई दिल्ली। देश आज गांधी जयंती के मौके पर महात्मा गांधी को याद कर रहा है।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे दिल्ली के राजघाट पर एक दिन का
सत्याग्रह करने जा रहे है। आज सुबह पुणे से दिल्ली आएंगे और सीधे गांधी
समाधि राजघाट जाएंगे, जहां अन्ना हजारे बापू को श्रद्धांजलि देंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अन्ना
हजारे ने कहा कि देश महात्मा गांधी के सपने के रास्ते से भटक गया है।
इसीलिए वह गांधी जयंती के मौके पर एक दिन का सत्याग्रह करेंगे। आपको बता
दें कि पिछले दिनों अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर
लिखकर भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और
आंदोलन करने की भी बात कही थी।
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने
चिट्ठी लिखी था कि उनके आंदोलन के छह साल बाद भी भ्रष्टाचार को रोकने वाले
एक भी कानून पर अमल नहीं हो पाया। लोकपाल, लोकायुक्त की नियुक्ति करने वाले
और भ्रष्टाचार को रोकनेवाले सभी सशक्त बिलों पर सरकार सुस्ती दिखा रही है।
किसानों की समस्याओं को लेकर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर भी अमल नहीं
किया जा रहा है। सरकार के इस रवैए से नाराज अन्ना हजारे ने चिट्ठी में तमाम
मसलों के बारे में लिखा था और अब कोई जवाब नहीं मिलने पर दिल्ली में
आंदोलन करने की भी बात कही थी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope