• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंकित शर्मा केस हाईकोर्ट पहुंचा, दिल्ली पुलिस ने 6 बरी आरोपियों के खिलाफ की अपील, दो दोषियों ने सजा को दी चुनौती

Ankit Sharma case reaches High Court; Delhi Police appeals against six acquitted accused, two convicts challenge sentence - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने छह आरोपियों को बरी किए जाने के निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उधर, मामले में दोषी ठहराए दो लोगों ने भी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस साल 13 जुलाई को ट्रायल कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और 4 अन्य लोगों को अंकित शर्मा की हत्या का दोषी ठहराया था। अन्य आरोपियों में नाजिर, कासिम, जावेद और अनस शामिल हैं। बाद में 31 जुलाई को अदालत ने ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को इस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही, 6 अन्य लोगों को बरी कर दिया गया। बुधवार को दिल्ली पुलिस के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि उन 6 लोगों को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी, जिन पर अंकित शर्मा की मौत के मामले में आरोप थे। वकील ने कहा, "राज्य सरकार भी अपील कर रही है। छह आरोपी ऐसे हैं, जिन्हें बरी कर दिया गया है। हम इस प्रक्रिया में हैं।"
इसके बाद, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस की याचिका पर छह बरी लोगों को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा।
वहीं, मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों नाजिम और कासिम ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बुधवार को जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस विकास महाजन की बेंच के सामने यह मामला सुना गया। बाद में हाईकोर्ट ने नाजिम और कासिम की सजा के खिलाफ अपील पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया।
अदालत ने कहा, "हम आज नोटिस जारी करेंगे। ये अपीलें 13 जुलाई के उस फैसले से जुड़ी हैं जिसके तहत अपील करने वाले को दोषी ठहराया गया था। उन्हें अलग-अलग धाराओं के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।"
फिलहाल, दोनों पक्ष की याचिकाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए 2 दिसंबर की अगली तारीख निर्धारित की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ankit Sharma case reaches High Court; Delhi Police appeals against six acquitted accused, two convicts challenge sentence
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ankit sharma case, delhi police, delhi high court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved