• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आंध्र प्रदेश : कुरनूल में लॉरी से कार की टक्कर में आठ तीर्थयात्रियों की मौत,पीएम ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता का ऐलान

Andhra Pradesh: Eight Pilgrims Killed in Car-Lorry Collision in Kurnool; PM Expresses Grief, Announces ₹2 Lakh Aid for Families of the Deceased. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री ने मुआवजे का भी ऐलान किया है। पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि पीएमएनआरएफ से दी जाएगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।" दरअसल, आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
यह हादसा मंत्रालयम मंडल के चिलकलडोना इलाके के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक बोलेरो गाड़ी और लॉरी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत व बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं और घायलों को बाहर निकालकर एम्मिगनूर अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में आठ लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग कर्नाटक के तीर्थयात्री थे। वे मंत्रालयम मंदिर के दर्शन करने आए थे और वापस लौटते समय यह दुखद हादसा हो गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Andhra Pradesh: Eight Pilgrims Killed in Car-Lorry Collision in Kurnool; PM Expresses Grief, Announces ₹2 Lakh Aid for Families of the Deceased.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: andhra pradesh, car, lorry, car-lorry collision, kurnool, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved