नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में यूरोपीय संसद सदस्यों की यात्रा के बाद कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण कर दिया है। कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी ने कहा कि अब पूरी दुनिया कश्मीर पर चर्चा कर रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
}उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल दौरा कर रहा है, लेकिन कोई यह नहीं जानता कि वे क्यों आए हैं। लेकिन आज जो कुछ भी आप कह रहे हैं, आपको भविष्य में परिणाम भुगतने होंगे। सोनी ने कहा कि भारत की स्थिति यह है कि कश्मीर उसके और पाकिस्तान के बीच का मुद्दा है।
आर्टिकल 370 को निरस्त करने के बाद से ही कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही है। उन्होंने कहा, हमारे बीच मतभेद हैं, लेकिन ऐसा नहीं किया जाता है कि आप अपने ही सांसदों को कश्मीर का जाने से रोकें और एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल को अनुमति दें, जिसे कोई भी नहीं जानता है।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope