• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घर बैठे अयोध्या राम मंदिर के प्रसाद पाने जैसे विज्ञापनों के जरिए राम भक्तों को भ्रमित कर रहा है अमेजन : विहिप

Amazon is misleading Ram devotees through advertisements like getting Ayodhya Ram temple prasad sitting at home: VHP - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर घर बैठे अयोध्या के राम मंदिर का प्रसाद पाएं जैसे विज्ञापनों के जरिए राम भक्तों को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए ऐसे झूठे विज्ञापनों को अविलंब हटाने की मांग की है। विहिप ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने किसी को भी इन कामों के लिए अधिकृत नहीं किया है। अगर अमेजन ऐसे झूठे विज्ञापनों को नहीं हटाता है तो फिर वे कानूनी कार्रवाई के लिए विवश होंगे। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर चल रहे इस तरह के विज्ञापनों के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, कभी वीआईपी दर्शन तो कभी घर बैठे प्रसाद के नाम अनेकों विज्ञापन राम भक्तों को दिग्भ्रमित कर, छल कपट का प्रयास कर रहे हैं। अमेजन जैसी वेबसाइट पर भी इस तरह के अनेक विज्ञापन देखे जा रहे हैं! समाज को इनसे सावधान रहना होगा।
बंसल ने आगे कहा कि, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने किसी को भी इन कामों के लिए अधिकृत नहीं किया है। किसी के झांसे में ना आएं। इन वेबसाइट्स को भी ऐसे झूठे विज्ञापनों को अविलंब हटाना चाहिए, अन्यथा, हम कानूनी कार्रवाई के लिए विवश होंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amazon is misleading Ram devotees through advertisements like getting Ayodhya Ram temple prasad sitting at home: VHP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, vishwa hindu parishad, online shopping platform amazon, ram devotees, false advertisements, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved