• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे सभी 10 आसियान देशों के नेता

All 10 leaders from ASEAN countries will attend Republic Day celebrations - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन 'आसियान' के सभी दस देशों के नेताओं ने भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आने की पुष्टि कर दी है। आसियान देशों के नेता नई दिल्ली और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के बीच निकट संबंध की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर गणतंत्र दिवस में शिरकत कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) प्रीति सरण ने यहां बुधवार को कहा, "यह भारत के इतिहास में 'बेमिसाल' है कि गणतंत्र दिवस परेड में 10 मुख्य अतिथि एक साथ हिस्सा ले रहे हैं।"
सरण ने कहा, "इस बार, हमारे यहां सभी दस आसियान नेता होंगे। हम अभिभूत और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि सभी दस आसियान देशों के नेता स्मरणोत्सव सम्मेलन और गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि यह आसियान और भारत के लिए ऐतिहासिक वर्ष है क्योंकि दोनों पक्षों के बीच 25 वर्षो की दोस्ती, 15 वर्षो की शिखर सम्मेलन साझेदारी और पांच वर्षो की रणनीतिक साझेदारी पूरी हो रही है।
उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को सम्मेलन के अलावा, सरकार 16 अन्य बड़े समारोह की योजना बना रही है।
इंडोनेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई, थाइलैंड, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम के नेता 24 जनवरी से भारत आना शुरू कर देंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन नेताओं के सम्मान में भव्य रात्रि भोज देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All 10 leaders from ASEAN countries will attend Republic Day celebrations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asean countries, republic day, pm modi, 10 asean leader, republic day celebrations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved