नई
दिल्ली। म्यांमार में लडऩे के लिए रोहिंग्या मुसलमानों को चरमपंथ के मार्ग
पर ले जाने के मिशन पर निकले ब्रिटेन के एक नागरिक को नई दिल्ली में
गिरफ्तार किया गया है। उसका संबंध आतंकवादी संगठन अल कायदा से है। पुलिस ने
सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त पी.एस. कुशवाह ने कहा कि 27
वर्षीय आतंकवादी शमी रहमान को रविवार शाम पूर्वी दिल्ली के शकरपुर बस
स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। कुशवाह ने कहा कि उसके पास बिहार के
शूमोन हक के नाम का एक नकली मतदाता पहचान पत्र मिला। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कुशवाह ने
बताया कि रहमान पिछले चार वर्षो से अल कायदा से जुड़ा हुआ था। उसने सीरिया
में तीन महीने का हथियार प्रशिक्षण प्राप्त किया था और अलेप्पो में भी लड़ा
था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किया है। पुलिस
ने कहा कि आतंकवादी का मिशन म्यांमार में सेना से लडऩे के लिए मणिपुर या
मिजोरम में आधार स्थापित कर रोहिंग्या मुसलमानों को कट्टरपंथी बनाना था।
कुशवाह ने कहा कि रहमान इससे पहले बांग्लादेश में काम कर रहा था और उसे जेल
भी भेज गया था। उन्होंने रहमान को एक कट्टर आतंकवादी बताते हुए कहा कि
उसने बांग्लादेश में दर्जन भर लोगों को चरमपंथी बनाया था।
महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित, 215 सांसदों ने किया वोट
संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की हुई शुरुआत : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री से भी सवाल पूछने वाले बनो : प्रियंका गांधी
Daily Horoscope