नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे.अकबर ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में अपना बयान दर्ज कराते हुए कहा कि पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप मानहानिकारक हैं। अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी समीर विशाल से अकबर ने कहा कि रमानी के आरोप झूठे और मानहानिकारक हैं और इस प्रक्रिया में उनकी साख धूमिल हुई है।
अदालत ने अकबर द्वारा रमानी के खिलाफ दर्ज किए गए एक आपराधिक मानहानि के मामले में शिकायतकर्ता के तौर पर अकबर का बयान दर्ज किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसकी शुरुआत रमानी से हुई थी।
राज्यसभा सदस्य अकबर ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को नकार दिया और इन आरोपों को 'झूठा और निराधार' बताया।
केसीआर ने मुझे बीआरएस को एनडीए में शामिल करने का अनुरोध किया था : पीएम मोदी
भाजपा ने कांग्रेस और न्यूजक्लिक के चीन कनेक्शन पर उठाया सवाल, गांधी परिवार को बताया 'चाइनीज गांधी'
पारुल ने चीन में लहराया तिरंगा, 5,000 मीटर की रेस में जीता गोल्ड
Daily Horoscope