नई दिल्ली । भारतीय नौसेना में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। इसके अंतर्गत वाइस एडमिरल अजय कोचर ने शुक्रवार को नौसेना के 48वें वाइस चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ (वीसीएनएस) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उच्च-स्तरीय नौसैनिक अभियानों में उनकी भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी गई। उनका नौसैनिक करियर 37 वर्षों से अधिक लंबा रहा है।
वाइस एडमिरल अजय कोचर ने अपने शानदार करियर में कई युद्धपोतों, रणनीतिक परियोजनाओं और महत्वपूर्ण कमानों का सफल नेतृत्व किया। वह भारतीय नौसैनिक पोत ‘नाशक’, ‘विभूति’ व ‘किरपाण’ की कमान संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह नौसेना के फ्रिगेट ‘त्रिकंड’ के पहले कमीशनिंग कमांडिंग ऑफिसर भी थे। उन्होंने नौसेना के सबसे महत्वपूर्ण युद्धपोतों में शामिल विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विक्रमादित्य’ की कमान भी संभाली। उनके नेतृत्व में इस युद्धपोत के एयर विंग का सफल एकीकरण और परिचालन क्षमता का विस्तार किया गया, जिसे भारतीय नौसेना की बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है।
उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी संभालने से पहले नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को नमन किया। यहां पुष्पचक्र अर्पित कर उन्होंने राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय नौसेना में वाइस एडमिरल अजय कोचर की नियुक्ति को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर जब हिंद महासागर क्षेत्र में सामरिक चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। उनके व्यापक अनुभव, परिचालन नेतृत्व और रणनीतिक दृष्टिकोण से भारतीय नौसेना की युद्धक क्षमता तथा समुद्री सुरक्षा ढांचे को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बता दें कि वाइस एडमिरल अजय कोचर भारतीय नौसेना के उन वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं जिनका सैन्य जीवन नेतृत्व, रणनीतिक सोच और परिचालन क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में देखा जाता है। वाइस एडमिरल अजय कोचर पुणे स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। 01 जुलाई 1988 को उन्हें भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त हुआ था।
नौसेना के मुताबिक, वह गनरी एवं मिसाइल सिस्टम के विशेषज्ञ अधिकारी हैं। अपने लंबे नौसैनिक करियर के दौरान उन्होंने ऑपरेशनल, प्रशासनिक और रणनीतिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वाइस एडमिरल कोचर ने सैन्य शिक्षा और रणनीतिक अध्ययन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, गोवा स्थित नेवल वॉर कॉलेज तथा यूनाइटेड किंगडम के रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज से उच्च सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। नौसेना मुख्यालय में भी उन्होंने कई अहम रणनीतिक और नीति-निर्माण संबंधी पदों पर कार्य किया। इनमें जॉइंट डायरेक्टर नेवल प्लान्स, डायरेक्टर स्टाफ रिक्वायरमेंट्स तथा प्रिंसिपल डायरेक्टर डीएससीटी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल रहे। इन भूमिकाओं में उन्होंने नौसेना के आधुनिकीकरण, युद्धक तैयारियों और दीर्घकालिक रणनीतिक योजनाओं को मजबूत करने में योगदान दिया।
साल 2018 में फ्लैग रैंक पर पदोन्नति मिलने के बाद उन्होंने एयरक्राफ्ट कैरियर परियोजनाओं तथा युद्धपोत निर्माण एवं अधिग्रहण से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व संभाले। वहीं वर्ष 2021 में उन्हें पश्चिमी बेड़े की कमान सौंपी गई।
गौरतलब है कि पश्चिमी बेड़ा भारतीय नौसेना की सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली परिचालन इकाइयों में से एक है। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। यहां उन्होंने प्रशिक्षण मानकों और आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया। उनके कार्यकाल में कैडेट प्रशिक्षण प्रणाली को और अधिक आधुनिक तथा तकनीक आधारित बनाने के प्रयास किए गए। 25 मई 2024 को उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पद संभाला। उस समय पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियां काफी जटिल थीं। उन्होंने पारंपरिक और गैर-पारंपरिक दोनों प्रकार के खतरों से निपटने के लिए नौसेना की तैयारियों को मजबूत किया।
उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और असाधारण नेतृत्व क्षमता के लिए उन्हें वर्ष 2022 में ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ तथा वर्ष 2026 में ‘परम विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय सशस्त्र बलों में अत्यंत प्रतिष्ठित माने जाते हैं। वाइस चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ बनने से पहले वह अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे। इस पद पर रहते हुए उन्होंने तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त संचालन, समन्वय और एकीकृत सैन्य क्षमता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनका पारिवारिक जीवन भी विविध उपलब्धियों से जुड़ा हुआ है। उनकी पत्नी एक कलाकार हैं और विज्ञापन तथा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर चुकी हैं। उनकी पुत्री सबाह स्वतंत्र पत्रकार हैं, जबकि पुत्र करण एक वित्तीय परामर्श कंपनी में कार्यरत हैं।
--आईएएनएस
17 जुलाई का पंचांग: भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
राशिफल 17 जुलाई: विनायक चतुर्थी पर बप्पा की कृपा और आपका भाग्यफल
चंद्रमा, बेलपत्र, वैष्णव तिलक और त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर आउट, नफरत के खिलाफ जंग की दिखी झलक
एप्पल ने भारत में लॉन्च किया 'बैक टू स्कूल' ऑफर, मैक खरीदने पर मिलेगा फ्री एयरपॉड्स
जापान ओपन: चोट के कारण सेमीफाइनल मैच से हटीं चैन युफेई, पीवी सिंधु को मिला फाइनल का टिकट
इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया: संजीदा शेख
सलमान खान ने किया एसआरए के नए आईटी सेंटर का उद्घाटन, लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबियां
आमिर खान को धमकी मिलने की खबर, पुलिस ने शिकायत मिलने से किया इनकार
‘इश्क़नामा’ के ‘नरक’ को शहनाज़ गिल ने दी अपनी आवाज़
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर 'वाराणसी' से सामने आया 'मंदाकिनी' का फर्स्ट लुक
'बारिश नहीं, प्रभु का आशीर्वाद है'... पुरी पहुंचे लाखों श्रद्धालु, जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर
आमिर खान को बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा
क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा
मैंने हमेशा मजबूत महिला किरदारों का समर्थन किया : अनिल कपूर
रीढ़ की हड्डी, कमर दर्द और स्लिप डिस्क को ज्योतिषीय दृष्टिकोण और आधुनिक चिकित्सा से समझें
एक्ट्रेस ईशा सिंह ने OTT के बोल्ड कंटेंट पर रखी बेबाक राय, बोलीं-कोई संत नहीं है
आपत्तिजनक कंटेंट के सवाल पर निरहुआ बोले, सिर्फ भोजपुरी सिनेमा को निशाना बनाना ठीक नहीं
अमेरिका-ईरान संघर्ष : जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, अब वाटर प्लांट्स भी निशाने पर, ईरान में सातवें दिन भी हवाई हमले जारी

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा से की बात, चेन्नम्मा के निधन पर शोक जताया

सत्ता के अहंकार में सरकार, सोनम वांगचुक के समर्थन में आए विपक्षी नेता
राशिफल 18 जुलाई: मेष को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, सिंह राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ पैसा
इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया: संजीदा शेख
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर 'वाराणसी' से सामने आया 'मंदाकिनी' का फर्स्ट लुक
सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास संदेश, लिखा-'अच्छा स्वभाव जीत लेता है दिल'
‘इश्क़नामा’ के ‘नरक’ को शहनाज़ गिल ने दी अपनी आवाज़
एस. जानकी के गानों में खोईं शिवानी नारायणन, दी यादगार श्रद्धांजलि
निक जोनस संग 10 साल के एज गैप पर प्रियंका चोपड़ा बोलीं-सही पार्टनर मिले तो उम्र मायने नहीं रखती
रियलिटी शो में दिखता है कलाकार का असली चेहरा, किरदार से अलग होती है पहचान : ईशा सिंह
एक्ट्रेस ईशा सिंह ने OTT के बोल्ड कंटेंट पर रखी बेबाक राय, बोलीं-कोई संत नहीं है
सना सईद ने ईटिंग डिसऑर्डर को लेकर तोड़ी चुप्पी, दूसरों को दी हिम्मत
हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी
सलमान खान को पहले से ही थी सोनाक्षी-जहीर के प्यार की भनक, कपल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
शिल्पा शिंदे के ऑर्डर पर फूट-फूटकर रोईं शिवांगी जोशी, दोस्त हर्षद चोपड़ा से दूरी बनाने की बात पर छलके आंसू
'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी दिलचस्प होगी', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कही बड़ी बात
'वे जुनून' में दिशा पाटनी का दिल जीत लेने वाला अंदाज़, 'आवारापन 2' में बिखेरा नया रोमांस
शादी की 5वीं सालगिरह पर दिशा परमार ने पति राहुल वैद्य पर लुटाया प्यार, लिखा-आपके साथ सपनों जैसी जिंदगी
छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास
सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा
क्या कम हो रही है आपकी सुनने की क्षमता? शरीर पहले ही देने लगता है ये संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
याददाश्त कमजोर होने से पहले मस्तिष्क देता है यह संकेत, अल्जाइमर पर नई रिसर्च में खुलासा
सिर्फ सजावट नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, जानिए फायदे
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल सकता है आपका व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला दावा
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी
पीठ दर्द और मानसिक तनाव से चाहिए मुक्ति? आज ही से शुरू करें 'आकर्ण धनुरासन'
'लकड़ी की काठी' की सफलता को लेकर शेखर कपूर बोले, 'तब नहीं सोचा था कि यह गीत कई पीढ़ियों का पसंदीदा बन जाएगा'
क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा
देखें आज 19/07/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope