• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

PM मोदी की बात सही थी बादल और रडार पर, एयर मार्शल ने किया समर्थन

Air Marshal Raghunath Nambiar said, Cloud signals come with difficulty in the radar signal - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार ने कहा है कि रडार के सिग्नल में बादलों से दिक्कतें आती हैं। नांबियार की यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का समर्थन करती है जिसमें प्रधानमंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने वायुसेना को 26 फरवरी के दिन खराब मौसम में बालाकोट पर एयर स्ट्राइक करने के लिए कहा था। क्योंकि उनके 'रॉ विजडम' के अनुसार बादलों की वजह से हमले के वक्त भारतीय लड़ाकू विमानों को पाकिस्तानी रडार से बचने में सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री की इस बात पर कांग्रेस ने काफी मजाक उड़ाया था और सोशल मीडिया पर लोग नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर तरह तरह के मीम्स पोस्ट किए थे। इस घटना के कई दिनों बाद एयर मार्शल नांबियार ने साफ कर दिया है कि बादलों के कारण रडार सही ढंग से काम नहीं कर पाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने साक्षात्कार में खराब मौसम के चलते एयर स्ट्राइक पर दोबारा विचार कर रहे थे लेकिन मैंने कहा कि बहुत सारे बादलों और बारिश की वजह से हमें इसका लाभ मिल सकता है। शायद हम रडार से बच जाएं, यह मेरा 'रॉ विजडम' था, मैंने कहा कि यह फायदेमंद हो सकता है। बादल से छिपने में मदद मिलेगी, आप जाएं। प्रधानमंत्री के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। इस पर कई मीम्स बनाए गए थे।
इस पर राहुल गांधी ने भी कटाक्ष किया था और पूछा कि जब भारत में बारिश होती है तो क्या सभी विमान रडार स्क्रीन से बाहर चले जाते हैं?।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Air Marshal Raghunath Nambiar said, Cloud signals come with difficulty in the radar signal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: air marshal raghunath nambiar, cloud signals, radar signal, prime minister narendra modi, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved