• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एयर इंडिया के विमान में बाल-बाल बचे यात्री, झटके की वजह से 3 यात्री हुए जख्मी

Air India Aircraft Window Panel Falls Off After Sudden Turbulence, 3 Passengers Injured - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। एयर इंडिया के विमान में सवार यात्रियों की सांसे उस समय थम गई जब विमान में गंभीर झटके लगने लगे। अमृतसर से दिल्ली उड़ान भरने वाले विमान में गुरुवार को झटका लगने के कारण तीन यात्री घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (वीटीएएनआई) नाम की फ्लाइट में 10 से 15 मिनट तक झटके लगते रहे, जिससे यात्रियों में भय का माहौल बन गया। झटके इतने तेज थे कि एक खिडक़ी के पैनल का अंदरूनी हिस्सा निकल गया, जिसके चलते कुछ सीटों के ऑक्सीजन मास्क भी बाहर आ गए। इस घटना के बाद एयरलाइन और विमानन एजेंसियों के अधिकारी भ्रम में पड़ गए हैं। एक सूत्र ने बताया कि विमान में बैठे एक यात्री का सिर ओवरहेड केबिन से टकरा गया। इस यात्री ने सीट बेल्ट नहीं बांध रखी थी। हादसे में एक शख्स को गंभीर चोट आई है। वहीं, दो अन्य को मामूली चोटें आई है। झटकों के कारण सीट नंबर 18-ए का विंडो पैनल के टूटकर अंदर आया था। हालांकि, बाहरी खिडक़ी टूटने की खबर नहीं है और आसमान में डी-दबाव का संकेत भी नहीं था। सूत्रों ने बताया कि सभी यात्री स्वाभाविक रूप से डरे हुए थे। उड़ान के गंभीर अशांत चरण के दौरान कुछ ऑक्सीजन मास्क भी गिराए गए। सीट 12-यू के ओवरहेड पैनल कवर में दरारें आईं हैं। एक वरिष्ठ एआई अधिकारी ने कहा यह एक सनकी उच्च स्तरीय अशांति थी। एआई और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय इसकी जांच कर रहा है। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर ए-1462 जो अमृतसर हवाई अड्डे से दोपहर 2.45 बजे निकली, जिसे 4 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचना था। इसी बीच करीब 3.40 बजे विमान गहरे बादलों में उलझ कर असंतुलित हो गया, जिसके कारण विमान हवा में ही करीब एक किलोमीटर नीचे आ गया। जैसे ही विमान ने सिंक करने के बाद अपनी सामान्य पॉजीशन पकड़ी तो विमान के चालक दल ने उसे संभालने की भरपूर कोशिश करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे की तरफ कूच करवा दिया। विमान समय से 10 मिनट पहले ही दिल्ली रनवे पर पहुंच गया। इसके बाद घायल तीन यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Air India Aircraft Window Panel Falls Off After Sudden Turbulence, 3 Passengers Injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: air india, air india aircraft, amritsar to delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved