• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

पटेल को भरोसा, फ्लोर टेस्ट के दौरान भाजपा को हराएगा शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सदन से बाहर जाने के आदेश के बाद लोकसभा मार्शलों के साथ दो कांग्रेस सांसदों हिबी एडेन और टी. एन. प्रतापन के टकराव पर पटेल ने आदेश को असंवैधानिक बताया। बिरला ने मार्शलों को दो कांग्रेस सांसदों को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। ये कांग्रेस नेता लोकतंत्र की हत्या बंद करो (स्टॉप मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी) लिखे गए एक बड़े बैनर के साथ थे, जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के आदेश पर ध्यान नहीं दिया।

इसके बाद बिरला ने मार्शल को उन्हें बाहर लेकर जाने को कहा। महाराष्ट्र में राकांपा नेता अजीत पवार के साथ भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त करने के लिए कांग्रेस सांसद सदन के प्रश्नकाल के दौरान बैनर पकड़े हुए थे। अन्य कांग्रेस सांसदों ने भी केंद्र के खिलाफ नारे लगाते हुए सदन में हंगामा किया। इसके बाद कांग्रेस सांसदों और मार्शलों के बीच हल्की झड़प हुई, जिसके बाद बिरला ने सदन स्थगित कर दिया।

(IANS)

यह भी पढ़े

Web Title-Ahmed Patel believes that Congress, Shivsena and NCP will pass floor test in maharashtra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ahmed patel, congress, shivsena, ncp, floor test, maharashtra, maharashtra govt, bjp, lok sabha, congress leader ahmed patel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi, ahmed patel believes that congress, shivsena and ncp will pass floor test in maharashtra
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved