• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ED ने दिल्‍ली आबकारी घोटाला मामले में आप सांसद संजय सिंह के घर पर छापा मारा

Ahead of Sisodias bail hearing, ED raids AAP MP Sanjay Singhs premises in excise policy case - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली।दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में जमानत पर सुनवाई से पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुबह-सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापेमारी की। यह छापेमारी भी दिल्‍ली में पूर्व में लागू की गई आबकारी नीति के सिलसिले में थी जिसमें सिसौदिया जेल में बंद हैं। ईडी की टीम सुबह करीब सात बजे सांसद के आवास पर पहुंची और तलाशी शुरू की। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी।ईडी के अधिकारियों ने सिंह के अलावा मामले से जुड़े अन्य लोगों के परिसरों पर भी तलाशी ली। AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पिछले एक साल से देख रहे हैं कि तथाकथित शराब घोटाले का शोर किया हुआ है लेकिन इनको एक भी पैसा नहीं मिला। करीब 1,000 से अधिक छापे मारे गए और कहीं से भी कोई रिकवरी नहीं हुई। कभी बोलते हैं कि क्लासरूम घोटाला हुआ, बसों की खरीद में घोटाला हुआ इन्होंने हर चीज़ में जांच करा ली। संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिलेगा। अगले साल चुनाव आ रहे हैं और इनको (भाजपा) लग रहा है कि यह हारने वाले हैं तो यह हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें नज़र आ रही हैं।"
AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, "पिछले 15 महीने से इस तथाकथित शराब घोटाले में CBI-ED जांच कर रही है... लेकिन अभी तक 1 रुपए का भ्रष्टाचार केंद्र सरकार और उनकी सारी एजेंसियां न साबित कर पाई हैं और न ही कोई सबूत दे पाई हैं। यह दिखाता है कि भाजपा को AAP से डर लगता है और PM मोदी को पता है कि वे लोकसभा चुनाव हार रहे हैं।
सिसोदिया की जमानत पर शीर्ष अदालत द्वारा 15 सितंबर को दोनों पक्षों के वकीलों के संयुक्त अनुरोध के बाद सुनवाई 4 अक्‍टूबर तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी के खिलाफ पूर्व उपमुख्‍यमंत्री की दो विशेष अनुमति याचिकाएं बुधवार के लिए सूचीबद्ध हैं।
वह कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग जांच का सामना कर रहे हैं और फरवरी से जेल में हैं।
इस बीच, दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा और व्यवसायी दिनेश अरोड़ा को घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी।
अरोड़ा और राघव मगुंटा दोनों को ईडी ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल जमानत पर हैं।
मामले में ईडी के वकील विशेष लोक अभियोजक एन.के. मट्टा और आरोपी के वकील को विस्‍तार से सुनने के बाद न्यायाधीश ने उन्‍हें जांच में सहयोग करने और जांचकर्ताओं को मामले के बारे में उनके पास मौजूद सभी जानकारी का खुलासा करने का निर्देश जारी किया।
राघव मगुंटा को उच्च न्यायालय ने अगस्त में जमानत दे दी थी क्योंकि ईडी ने राहत देने के उनके आवेदन पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी।
ईडी ने कहा था कि आरोपी जांच में सहयोग कर रहा है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ahead of Sisodias bail hearing, ED raids AAP MP Sanjay Singhs premises in excise policy case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ed raid, aap, sanjay singh, excise policy case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved