नई दिल्ली। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के चल रहे आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार हर तरह से किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है। दिल्ली में शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, आप हर तरह से किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार को उनके साथ बातचीत करनी चाहिए। समस्या का एक ही समाधान है - कृषि कानून रद्द हो। हमें इस समस्या का समाधान चाहिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह देश की आवाज है और सरकार इसे दबा नहीं पाएगी। ये आंदोलन और भड़केगा।
राहुल गांधी ने कहा कि नए कृषि कानून मंडी प्रथा को खत्म कर देंगे और बड़े उद्योगपतियों को जितना चाहे अनाज जमा करने का अधिकार देंगे, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब तबके के लोग बुरी तरह प्रभावित होंगे।
राहुल गांधी ने कहा, इससे देश के सबसे बड़े समूह का पैसा छोटे समूह में ट्रांसफर हो जाएगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के साथ लड़ाई में साथ खड़ी है। राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने के बाद इस मुद्दे पर पार्टी आगे की रणनीति क्या हो, इस पर विचार किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस पर आईटीओ और लाल किले पर हुई हिंसा पर राहुल गांधी ने पूछा कि किसानों को वहां किसने जाने दिया। वो गलत लोग थे लेकिन लाखों लोग जो इन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, वो सही लोग हैं।
राहुल गांधी ने कहा, हम भी कहते है कि कृषि क्षेत्र में सुधार होना चाहिए, लेकिन पहले सरकार अपनी गलती मान कर कानूनों को वापस ले।
--आईएएनएस
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope