• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्किल डेवलपमेंट के लिए जापान, रूस सहित 8 देशों से हुआ करार : केंद्र

Agreement between 8 countries including Japan, Russia for skill development: Center - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। देश के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए मोदी सरकार स्किल इंडिया प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में जुटी है। व्यावसायिक शिक्षा और ट्रेनिंग के लिए सरकार ने आठ देशों के साथ हाथ मिलाया है। सरकार ने लोकसभा सांसद वरुण गांधी के सवाल पर एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। दरअसल, भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पूछा था कि क्या सरकार ने व्यावसायिक प्रशिक्षण अवसरों के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ कोई भागीदारी की है? क्या स्किल डेवलपमेंट की दिशा में देश में जागरूकता के लिए सरकार कोई संचार तंत्र ला रही है? वरुण गांधी के सोमवार को पूछे गए सवाल का कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री आर. के. सिंह ने लिखित में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण क्षेत्र में सहयोग के लिए आठ देशों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। ये देश हैं - जापान, यूएई, सऊदी अरब, स्वीडन, रूस, फिनलैंड और मोरक्को।
उन्होंने बताया कि स्किल डेवलपमेंट की दिशा में कई तरह की कोशिशें चल रहीं हैं। मंत्रालय की ओर से जिला प्रशासन को और सशक्त करने पर जोर दिया जा रहा है। योजना है कि जिला कलेक्टर के अधीन जिला कौशल समितियों के जरिए जिला कौशल विकास योजनाओं का संचालन और मॉनीटरिंग हो। व्यावसायिक शिक्षा के लाभ के बारे में जागरूकता के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यवसायों के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने के लिए कक्षा नौवीं से 12 वीं के लिए सामान्य शिक्षा के साथ व्यावसायिक विषय की भी पेशकश की जाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Agreement between 8 countries including Japan, Russia for skill development: Center
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: skill development, 8 countries including japan, russia, agreements, center govt, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved