• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कल्पना सोरेन के बाद सुनीता केजरीवाल की भी होगी राजनीति में इंट्री ! फोन कॉल के बाद....

After Kalpana Soren Sunita Kejriwal will also enter politics after the phone call. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से फोन पर बातचीत की। इसे लेकर कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अरविंद केजरीवाल की धर्म पत्नी सुनीता केजरीवाल से बात कर उन्हें साहस देने का प्रयास किया। एक साथी के रूप में मैं उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं। लोकप्रिय निर्वाचित मुख्यमंत्रियों की गैरकानूनी ढंग से गिरफ्तारी और वह भी तब जब देश में आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो गई हो, एक लोकतांत्रिक देश के लिए यह सामान्य घटना नहीं है। कल्पना ने आगे कहा कि संकट की इस घड़ी में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में पूरा झारखण्ड अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है। आखिरी में उन्होंने लिखा कि India झुकेगा नहीं. बता दें कि केजरीवाल को शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। ईडी ने कहा, सीधे तौर पर कुछ व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए एक्साइज पॉलिसी तैयार करने की साजिश में वो शामिल थे और बदले में शराब व्यवसायियों से रिश्वत मांगने में भी वो शामिल थे, जिसके लिए व्यापारियों को लाभ दिया गया। इसके पहले पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के साथ जमीन और अ‌वैध खनन के मामलों के कारण भी ED ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। जिसके कुछ दिनों बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि इसके बाद कल्पना सोरेन ने राजनीति में आने की घोषणा की थी। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या सुनीता केजरीवाल की भी राजनीति में होगी !

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After Kalpana Soren Sunita Kejriwal will also enter politics after the phone call.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kalpana soren, sunita kejriwal, politics, kalpna soren, jharkhand, delhi kejriwal, सुनीताभाभी, \r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved