नई दिल्ली। दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने भाजपा का दामन थामने के बाद कांग्रेस के जी-23 गुट के नेताओं को भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की सलाह दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में बुधवार को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े द्वारा पार्टी में शामिल कराने के बाद कांग्रेस के तीन बार विधायक रह चुके तरविंदर सिंह मारवाह ने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में अब ऐसे लोगों को पद दिया जा रहा है , प्रभारी बनाया जा रहा है जिनका पार्टी के लिए कोई योगदान नहीं रहा है।
मारवाह ने कहा कि वो राहुल गांधी से डेढ़ वर्षों से मिलने का समय मांग रहे हैं लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं मिला। सोनिया गांधी भी कार्यकर्ताओं से नहीं मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में अब पदों को मनमाने आधार पर बांटा जा रहा है। गांधी परिवार के तीनों सदस्य अपने-अपने गुटों के नेता को राज्य सभा भेज रहे हैं। जिनकी हैसियत नहीं है उन्हें पदाधिकारी बनाया जा रहा है, प्रभारी बनाया जा रहा है।
तरविंदर सिंह मारवाह ने दावा किया कि अमित शाह ने उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय भी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था, लेकिन कांग्रेस से लगाव और वफादारी की वजह से उन्होंने उस समय पार्टी का दामन नहीं छोड़ा, लेकिन अब पार्टी की हालत से दुखी होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। उन्होने कहा कि मंगलवार रात को उनकी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई।
भाजपा में शामिल होने के बाद मारवाह ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।
--आईएएनएस
महाराष्ट्र के तट पर हथियारों के साथ चालक दल-रहित स्पीड-बोट मिलने से हड़कंप
दुष्कर्म मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के FIR के आदेश को चुनौती देते हुए SC पहुंचे शाहनवाज हुसैन
ममता ने कैबिनेट सहयोगियों से कहा-हस्ताक्षर करने से पहले फाइलों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें
Daily Horoscope