• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, आपातकालीन नंबर पर मिलेगी मदद

Advisory issued for Indians living in Iran, help will be available on emergency number - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। ईरान में मौजूदा हालात को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा या आवाजाही से बचें और दूतावास के संपर्क में रहें। एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिक दूतावास के सोशल मीडिया पेजों को नियमित रूप से फॉलो करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें ताजा जानकारी मिल सके। साथ ही, जरूरत पड़ने पर दूतावास से तुरंत संपर्क करने के लिए आपातकालीन नंबर भी साझा किए गए हैं। दूतावास ने कॉल के लिए आपातकालीन मोबाइल नंबर जारी किए हैं, जो +98 9128109115, +98 9128109109 हैं। इसके साथ ही व्हाट्सएप के लिए +98 9010144557, +98 9015993320 और +91 8086871709 नंबर जारी किए गए हैं। अन्य क्षेत्रीय संपर्क बांदर अब्बास के लिए +98 9177699036 और ज़ाहेदान के लिए +98 9396356649 जारी किए गए हैं।
दूतावास ने सभी भारतीयों से अनुरोध किया है कि वे स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। इस एडवाइजरी के जरिए भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाए हैं।
इससे पहले इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए शनिवार को नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की थी। किसी भी आपात स्थिति में दूतावास के टेलीफोन नंबर +972-54-7520711 और +972-54-3278392, या ईमेल cons1.telaviv@mea.gov.in पर संपर्क करने की सलाह दी गई थी।
परामर्श में भारतीय नागरिकों से सावधानी बरतने, देश के भीतर सभी अनावश्यक यात्राओं से बचने तथा निर्दिष्ट सुरक्षा आश्रयों के निकट रहने का आग्रह किया गया है।
इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें ईरान के खिलाफ इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के सैन्य अभियान शुरू करने के बाद "विकसित स्थिति" के बारे में जानकारी दी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Advisory issued for Indians living in Iran, help will be available on emergency number
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: advisory, issued, indians, living, iran, emergency number, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved