• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एडीआर का सर्वे : जमीनी हकीकत में रोजगार बड़ा मुद्दा, 46.80% ने इसे सही बताया

ADR Survey: Employment issue in ground reality, 46.80% correct - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। देश की जनता को क्या चाहिये? जनता विकास का पैमाना किसे मानती है?
पहले क्या चाहिये रोटी, कपड़ा और मकान? एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक राष्ट्रीय सर्वे किया है। लोकसभा चुनाव में वैसे तो एयरस्ट्राइक के बाद राष्ट्रवाद बड़ा मुद्दा बन गया है। लेकिन एडीआर के सर्वे में रोजगार को सबसे बड़ा मुद्दा बताया गया है।

सर्वे 31 मुद्दों पर देश की 534 लोकसभा सीटों के 2.73 लाख मतदाताओं पर किया गया है। सर्वे अक्टूबर 2018 से दिसंबर 2018 के बीच कराया गया था।

10 सबसे बड़े मुद्दे

करीब पौने तीन लाख लोगों के बीच किए गए सर्वे में मतदाता से पूछा गया कि आपके लिए सबसे बड़ा मुद्दा कौन सा है। लोगों ने प्राथमिकता के अनुसार इन मुद्दों को चुना।

1. रोजगार- 46.80%
2. स्वास्थ्य सेवाएं- 34.60%
3. पेयजल- 30.50%
4. अच्छी सड़कें- 28.34%
5. अच्छा परिवहन- 27.35%
6. सिंचाई के लिए पानी- 26.40%
7. खेती के लिए लोन- 25.62%
8. फार्म उत्पादों की सही कीमत- 25.41%
9. बीजों-खाद कीमतों पर राहत- 25.06%
10. बेहतर कानून व्यवस्था- 23.95%

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ADR Survey: Employment issue in ground reality, 46.80% correct
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: लोकसभा चुनाव 2019 आम चुनाव कांग्रेस बीजेपी भाजपा भारतीय जनता पार्टी पीएम नरेन्द्र मोदी adr survey employment issue in ground reality, 4680% correct, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved