• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजीव महर्षि CAG और सुनील अरोड़ा होंगे नए CEC

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक सेवाओं में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि को भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त किया है। वहीं, सुनील अरोड़ा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। गुरुवार को ही गृह सचिव के पद से इस्तीफा देने वाले राजीव महर्षि अब सीएजी के पद पर नियुक्त हुए हैं, वो शशिकांत शर्मा की जगह लेंगे। इसके साथ डेप्युटी सीएजे के पद पर रंजन कुमार घोषे को नियुक्त किया है।

वहीं, पूर्व आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा चुनाव आयुक्त बनाए गए हैं। अनीता करवाल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा राजीव कुमार को वित्त सेवा विभाग का सचिव और आशा राम सिहाग को हैवी इंडस्ट्री विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

राजीव महर्षि हुए रिटायर नए गृह सचिव बने राजीव गाबा


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Administrative shuffle:Rajiv Mehrishi appointed new CAG of India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: administrative shuffle, rajiv mehrishi, appointed, new cag of india, election commissioner, sunil arora, cbse, cec\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved