नई दिल्ली। एक सप्ताह पहले खुलासा हुआ था कि फोन की लोकेशन बंद करने के बाद भी गूगल के ऐप्स उपभोक्ताओं की लोकेशन को ट्रैक करते रहते हैं। इस मामले में गूगल ने यह स्वीकारते हुए वेबसाइट पर लोकेशन सर्विस पॉलिसी को अपडेट कर दिया गया है। साइट पर गूगल ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह यूजर की लोकेशन को ट्रैक करना जारी रखेगा भले ही उपभोक्ता ने अपनी लोकेशन ऑफ क्यों नहीं कर रखी हो। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गूगल ने बताया कि अपने फोन की लोकेशन सेटिंग को ऑफ करना, आपके फोन की फाइंड माई डिवाइस, गूगल लोकेशन सर्विसेज जैसी अन्य लोकेशन सेवाओं को प्रभावित नहीं करता है। कंपनी ने बताया कि फोन पर सर्च और मैप्स जैसी सेवाओं पर आपके कार्यकलाप होने के कारण आपकी लोकेशन का कुछ डेटा गूगल के पास सेव हो जाता है। जब आप गूगल अकाउंट की लोकेशन हिस्ट्री को ऑफ कर देंगे तो यह उस गूगल अकाउंट से जुड़े सारे डिवाइसेज के लिए बंद हो जाते हैं।
उल्लेख है कि अपडेट होने से पहले की सेटिंग में गूगल ने बताया था कि लोकेशन हिस्ट्री को बंद करने पर जिस भी स्थान पर आप गए हैं उसका डेटा सेव नहीं रहता है। गूगल ने अब इस बात को बदलकर एक लम्बा अपडेट दिया है। कुछ दिनों पूर्व पाया गया था कि फोन के लोकेशन फीचर को ऑफ रखने के बाद भी भी गूगल के कुछ ऐप्स बिना अनुमति के ही यूजर की लोकेशन को सेव कर लेते हैं।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope