नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव को उतारा है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि भगवा पार्टी ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को ट्वीट किया, "इस सूची को देखते हुए और मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ ये उम्मीदवार, लगता है कि भाजपा ने आत्मसमर्पण कर दिया है।" उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ आप सभी 70 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। दिल्ली में आठ फरवरी को चुनाव होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी। भाजपा ने सोमवार देर रात अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी और सुनील यादव को नई दिल्ली विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope