• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आप पार्टी के विधायक पर महिला से छेडखानी का आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी एक बार फिर से मुसीबत में पडती नजर आ रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक विधायक पर महिला के साथ छेडखानी का आरोप लगा है। दिल्ली में आप पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ एक महिला ने छेडखानी और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ज्ञातव्य है कि आप नेता प्रकाश जारवाल देवली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। महिला ने संगम विहार पुलिस थाने में प्रकाश जारवाल के खिलाफ छेडखानी, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 9 जुलाई की है। महिला का कहना है कि आप पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल ने उनके घर में घुसकर उनके परिवार से बदतमीजी की और गाली दी। ज्ञातव्य है कि विधायक और पीडित महिला के बीच पहले भी झगडा हो चुुका है। अप्रैल में हुए एमसीडी चुनाव के दौरान दोनों के बीच झगडा हुआ था। उस समय दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AAP MLA Prakash Jarwal Accused For Molestation a woman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aap mla prakash jarwal, aap party, fir against aap mla prakash jarwal, prakash jarwal accused for molestation a woman, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved