• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आप नेता संजय सिंह की हाईकोर्ट में जमानत खारिज, अभी जेल में ही रहेंगे

AAP leader Sanjay Singh bail rejected in High Court, will remain in jail for now - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। हाईकोर्ट से आप नेता संजय सिंह को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद संजय सिंह की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। संजयसिंह को ईडी ने 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के संजय ने जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। 31 जनवरी को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षा रख लिया था। बुधवार को अदालत ने संजय सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। जमानत पर रिहा करने की मांग करते हुए संजय सिंह की ओर से तर्क दिया गया कि वे पिछले तीन महीनों से हिरासत में और उन पर लगाए गए आरोपों में उनकी कोई भूमिका भी नहीं है। लिहाजा उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए।
इस तर्क के जवाब में जांच एजेंसी की ओर से दी गई दलील में कहा गया कि आप नेता संजय सिंह आबकारी नीति घोटाले से उत्पन्न अपराध की आय को प्राप्त करने, रखने, छुपाने और उपयोग करने में शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AAP leader Sanjay Singh bail rejected in High Court, will remain in jail for now
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aap, sanjay singh, bail, rejected, high court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved