• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नड्‌डा बोले, आम आदमी पार्टी उपहास का पात्र बनी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) पर प्रहार आरंभ करते हुए शनिवार को कहा कि यह पार्टी उपहास का पात्र बन गई है।
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव होने पर भाजपा सरकार बनाएगी क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में विचारवान व दूरदर्शी नेतृत्व की जरूरत है।
नड्डा ने कहा कि नेताओं ने यहां दिल्ली सरकार के संबंध में चर्चा की। वे (आप) उपहास का पात्र बन गए हैं। दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी होने के कारण विचारवान व दूरदर्शी नेतृत्व की जरूरत है। दिल्ली के लोगों ने पिछले विधानसभा चुनाव में 'आप' को 70 में से 67 सीटें प्रदान की मगर उनको महसूस हुआ कि उन्होंने भूल की और वे अब इसे (आप) बदलना चाहती है। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि दिल्ली में हमें कामयाबी मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AAP has become laughing stock in Delhi: Nadda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatiya janata party, bjp working president jp nadda, attack, aam aadmi party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved