• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

'आप' : राज निवास के सामने प्रदर्शन, पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा भी पहुंचे

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के तीन मंत्रियों का उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी है लेकिन इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। केजरीवाल, सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और गोपाल राय उपराज्यपाल अनिल बैजल के आधिकारिक निवास व कार्यालय राज निवास में धरना दे रहे हैं। जैन ने मंगलवार शाम को भूख हड़ताल शुरू की।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप विधायकों ने राज निवास तक शाम चार बजे से मार्च शुरू किया है। फिलहाल राज निवास के सामने आप विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले राज निवास तक पहुंचने से पहले ही आप विधायकों को पुलिस ने रोक लिया जिसके बाद जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि यदि आज वाजपेयी पीएम होते तो ये स्थिति नहीं आती और वे कोई ना कोई समाधान जरूर निकाल लेते।



दिल्ली भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आप के धरने को ड्रामा करार दिया। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र का मजाक है। आप के नेता कहीं भी कभी भी धरने पर बैठ जाते हैं। इसके बाद भाजपा नेताओं ने केजरीवाल के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में वर्तमान हालात आपातकाल जैसे हैं।


दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह और उनके सहयोगी बैजल के कार्यालय से तब तक नहीं हटेंगे, जब तक उनकी मांगें नहीं पूरी की जाती। इन मांगों में दिल्ली प्रशासन में काम कर रहे आईएएस अधिकारियों को उनकी हड़ताल खत्म करने का निर्देश देने और गरीबों को उनके दरवाजे पर जाकर राशन वितरित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देने व उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग शामिल है, जो चार महीनों से सरकार के काम में अड़ंगा लगा रहे हैं।

केजरीवाल ने बुधवार सुबह ट्वीट किया कि उनका संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के सभी लोगों को सुप्रभात। दिल्ली के विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए संघर्ष जारी है। हमारा दृढ़संकल्प हमारी मजबूती है।’’

सिसोदिया ने ट्वीट में कहा कि उपराज्यपाल के कार्यालय में उनका तीसरा दिन है और ‘‘उन्हें वक्त नहीं मिला है कि आईएएस अफसरों की हड़ताल खत्म करने के आदेश दे सकें...यह दिखाता है कि यह सब उपराज्यपाल के इशारे पर हो रहा है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AAP Dharna in LG Office Day 3: Kejriwal wishes Delhiites Good Morning, Sisodia starts hunger strike
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aap dharna, lg office, kejriwal wishes delhiites sisodia starts hunger strike, hunger strike, arvind kejriwal, manish sisodia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved