नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए शनिवार को फैसला करेगी। आप राजनीतिक मामलों की समिति की एक बैठक शनिवार को होगी, जहां पार्टी यह तय करेगी कि राष्ट्रपति चुनाव में किसे समर्थन देगी- एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू या संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आप के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के साथ, लोकसभा में पार्टी की संख्या शून्य हो गई है। हालांकि, दिल्ली में 62 और पंजाब में 92 विधायकों के साथ आप के राज्यसभा में 10 सदस्य हैं।
आप ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक संयुक्त उम्मीदवार को मैदान में उतारने पर आम सहमति बनाने के लिए आयोजित विपक्षी दलों की महत्वपूर्ण बैठक से किनारा किया था।
राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने हैं, क्योंकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
--आईएएनएस
सरकार का आरोप राइट टू हेल्थ बिल के बारे में डॉक्टर फैला रहे हैं भ्रम, रेजिडेंट्स के साथ वार्ता, मांगे मानीं, काम पर लाैटेंगे
रामनवमी पर भक्तों की भीड़ : अयोध्या में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा राम जन्मोत्सव, पटना में तैयार हुए 20000 किलो लड्डू
उम्रकैद की सजा के बाद गैंगस्टर अतीक अहमद सुरक्षित पहुंचा साबरमती जेल
Daily Horoscope