नई दिल्ली। भारत में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक लगभग 50,000 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके साथ देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12,87,945 तक पहुंच गया है और अब तक मरने वालों की संख्या भी 30,000 के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से इनका खुलासा हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारत में 740 नई मौतों के साथ कोविड-19 के 49,310 नए मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक 30,601 लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। रिकवरी दर 63.45 के होने के साथ ही अधिकतम 8,17,209 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि 4,40,135 सक्रिय मरीजों की संख्या के लगभग दोगुना है।
भारत महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर है। यहां हर तीन दिन में एक लाख की संख्या में मामलों में वृद्धि हो रही है। सोमवार को ही देश ने 11 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था और 13 लाख के आकंड़े को पार करने में बस 13,000 मरीज ही कम है।
देश में महाराष्ट्र, तमिलनाड़ु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों से सबसे अधिक संख्या में कोरोना के मरीज पाए गए हैं। महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब है। यहां संक्रमित मरीजों और हताहतों की संख्या क्रमश: 3,47,502 और 12,854 है। तमिलनाड़ु में कुल मामलों की संख्या 1,92,964 और 3,232 मरीज मारे गए हैं। कर्नाटक नया हॉटस्पॉट राज्य है, यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 80,000 के पार पहुंच गया है।
बेंगलुरु में बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी गठबंधन के लोग एक घिसा-पिटा टेप रिकॉर्डर लेकर घूम रहे हैं
कर्नाटक कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बेंगलुरु में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope