नई दिल्ली । कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल
ने भाजपा पर टीकाकरण के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। इससे
पहले सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों ने इस मुद्दे पर पीएसी (लोक लेखा समिति)
में चर्चा का विरोध किया था।
कपिल सिब्बल ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, "राजनीति ही सब कुछ है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा, "जनसंख्या का पूरी तरह से टीकाकरण:
24 मई: भारत से 75 देश आगे,
1 जून : 81 आगे,
17 जून: 89 देश आगे।"
उन्होंने कहा, "केवल 3.5 प्रतिशत का पूर्ण टीकाकरण। पीएसी में, भाजपा ने टीकाकरण नीति पर चर्चा का विरोध किया!"
सरकार ने बुधवार को जानकारी दी कि देश में 26.53 करोड़ (26,53,17,472) से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है।
बुधवार
को 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कुल 20,67,085 वैक्सीन खुराक पहली खुराक के
रूप में और 67,447 दूसरी खुराक के रूप में दी गई। कुल मिलाकर, 37
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 4,72,06,953 व्यक्तियों ने अपनी पहली
खुराक प्राप्त की है और टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत के बाद से
कुल 9,68,098 लोगों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है।
बिहार,
दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,
राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने
18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली
खुराक दी है।
--आईएएनएस
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope