नई दिल्ली। देश में 24 घंटे में कोरोनावायरस के 86,961 नए मामले और 1,130 नई मौतें दर्ज हुई हैं। इसके साथ ही सोमवार को देश में कोरोना मामलों का आंकड़ा 55 लाख के करीब पहुंच गया। वहीं अब तक 87,882 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी। वर्तमान में देश में 10,03,299 सक्रिय मामले हैं और कुल 43,96,399 लोग ठीक हो चुके हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारत कोरोनावायरस मामलों की संख्या में केवल अमेरिका से पीछे है। साथ ही यह इस बीमारी को मात देकर ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में यह अमेरिका से आगे है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में रिकवरी दर 79.68 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.61 प्रतिशत है।
सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 12,08,642 मामले और 32,671 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद सूची में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने रविवार को 7,31,534 सैंपल टेस्ट किए, जिसके बाद परीक्षणों की कुल संख्या 64,392,594 हो गई है।
दुनिया में अमेरिका 67,99,044 मामले और 1,99,474 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित देश है। वहीं दुनिया में कुल मामलों की संख्या 30,9,18,269 और मृत्यु संख्या 9,59,332 हो चुकी है।
मामलों की संख्या में अमेरिका और भारत के बाद ब्राजील (45,44,629), रूस (10,98,958), पेरू (7,62,865), कोलम्बिया (7,58,398), मैक्सिको (6,97,663), दक्षिण अफ्रीका (6,61,211), स्पेन (6,40,040), अर्जेंटीना (6,31,365), फ्रांस (4,67,614), चिली (4,46,274), ईरान (4,22,140), यूके (3,96,744), बांग्लादेश (3,48,918), सऊदी अरब (3,29,754) और इराक (3,19,035) हैं।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 - राजस्थान में दांव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
Daily Horoscope