• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत में 10 में 7 महिलाएं पति को देती हैं धोखा? सर्वे में आई ये हकीकत, पढ़ें

7 women in India give betrayal to husband? Read the reality, in front of the survey - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। विवाहेतर डेटिंग एप ग्लीडेन ने मंगलवार को कहा है कि उसने एक सर्वे में पाया कि भारत में 10 में से सात महिलाएं अपने पति को धोखा देती हैं, क्योंकि वे घरेलू कामों में हिस्सा नहीं लेते हैं। कई महिलाओं ने अपने साथियों को इसलिए धोखा दिया, क्योंकि उनकी शादी नीरस हो गई थी।

ग्लीडेन, जिसका भारत में पांच लाख से अधिक लोग उपयोग करते हैं, ने 'महिलाएं क्यों व्यभिचार करती हैं' शीर्षक से एक सर्वेक्षण में खुलासा किया कि बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में ऐसी महिलाओं की अधिकतम संख्या है, जो अपने पतियों को धोखा देती हैं।

ग्लीडेन में विपणन विशेषज्ञ, सोलेन पैलेट ने आईएएनएस को बताया, "10 में से चार महिलाओं का मानना है कि अजनबियों के साथ मौजमस्ती के बाद उनके जीवनसाथी के साथ उनका रिश्ता और अधिक मजबूत हुआ है।"

पांच लाख भारतीय ग्लीडन यूजर्स में से 20 फीसदी पुरुषों और 13 फीसदी महिलाओं ने अपने जीवनसाथी को धोखा देने की बात स्वीकार की।

ग्लीडन एप को 2009 में फ्रांस में लॉन्च किया गया था। यह 2017 में भारत में आया और आज, भारत में इसके 30 प्रतिशत सदस्य हैं। इनमें 34 साल और 49 साल आयु-वर्ग की विवाहित महिलाएं शामिल हैं।

लगभग 77 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने इस बात को माना कि उनके अपने पति को धोखा देने का कारण यह था कि उनकी शादी नीरस हो गई थी और शादी से बाहर एक साथी को खोजने से उन्हें अपने जीवन में उत्साह का अहसास हुआ।

सर्वेक्षण से यह भी पता चला है कि भारत में, पारंपरिक विवाह में फंसे समलैंगिक लोगों को भी बढ़ती संख्या में अपने लिए इसकी मदद से साथी मिल रहे हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-7 women in India give betrayal to husband? Read the reality, in front of the survey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india betrayal husband reality survey news delhi survey सर्वे भारत महिलाएं धोखा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved