नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटों में कोविड -19 के 61,537 नए मामले और 933 मौतें दर्ज हुई हैं। ये आंकड़े शनिवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी किए हैं। 20,88,611 मामलों के साथ भारत दुनिया में अब भी तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं देश में कोविड के कारण अब तक 42,518 लोगों की मौत हो चुकी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मंत्रालय ने कहा है कि अब तक 14,27,005 लोग इस घातक वायरस से उबर चुके हैं और देश में रिकवरी दर 67.98 प्रतिशत है।
देश में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। इन सभी राज्यों में मामलों की संख्या एक लाख से अधिक है।
बता दें कि सरकार ने पिछले 24 घंटों में 5,98,778 परीक्षण किए हैं। वहीं 7 अगस्त तक किए गए परीक्षणों की संख्या 2,33,87,171 है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद को कुल 1,396 प्रयोगशालाएं रिपोर्ट कर रही हैं। इनमें सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या 936 और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या 460 है। सभी प्रयोगशालाओं में से 711 प्रयोगशालाओं में कोविड-19 के लिए रियल-टाइम आरटी पीसीआर टेस्ट किया जा रहा है।
--आईएएनएस
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope