नई दिल्ली। सीआईएसएफ ने शनिवार को राजधानी के सबसे प्रमुख और व्यस्ततम मेट्रो स्टेशन राजीव चौक पर नारेबाजी करने के आरोप में 6 युवकों को हिरासत में लिया है। सीआईएसएफ ने बताया कि आज दोपहर 6 युवक नारे लगा रहे थे। वहां तैनात जवानों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया और मेट्रो के सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया। डीसीपी मेट्रो विक्रम पोरवाल के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे 6 लडक़े स्टेशन पर देश के गद्दारों को...गोली मारो...के नारे लगा रहे थे। इनसे पूछताछ की जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक समाचार एजेंसी के अनुसार ये लडक़े नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में नारे लगा रहे थे। यह नारेबाजी लडक़ों ने तब शुरू की, जब मेट्रो स्टेशन पर एक ट्रेन रुकने वाली थी। आपको बता दें कि यही नारा दिल्ली चुनाव के दौरान भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक रैली में लगवाया था।
उल्लेखनीय है कि सीएए के मुद्दे पर पिछले दिनों उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। इतने संवेदनशील मसले पर भी राजनीति जारी है। जहां भाजपा विपक्षी दलों पर आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) मोदी सरकार को घेरने में लगे हुए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope