नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में आंधी-तूफान एक बार फिर कहर बरपा रहा है। सोमवार शाम को आए आंधी-तूफान के कारण इन राज्यों में 45 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच स्थितियां अनुकूल होने के कारण मानसून कर्नाटक के तटीय इलाकों में पहुंच गया है। इस कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस तूफान के चलते बिहार में करीब 17, झारखंड में 13 और यूपी में लगभग 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं झारखंड में 28 लोगों समेत 50 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहार में बिजली गिरने और आंधी-तूफान के कारण जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कटिहार, नवादा, मुंगेर और रोहतास में भी जानमाल के नुकसान की खबरें है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बाराबंकी, कुशीनगर, गोरखपुर और आजमगढ में दोबारा तूफान की चेतावनी जारी की है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम विभाग ने आंधी का अलर्ट जारी किया है।
सोमवार को झमाझम बारिश से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान जरूर गिरा है लेकिन आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग हिस्सों में लोगों की जानें भी गई हैं। बिहार के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने से रास्ते में पेड़ गिर गए।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope