नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को एक एनकाउंटर में चार इनामी बदमशों को ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में हुआ है। इसमें कुछ पुलिसवाले भी जख्मी हुए है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि राजेश भारती, अपनी गैंग के साथ छतरपुर में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए जाल बिछाया। आमना-सामना होने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग हुई। इसी में मोस्ट वांटेड राजेश भारती और उसकी गैंग के पांच बदमाशों को पुलिस की गोलियां लगीं। इनमें से चार की मौत हो गई है, जबकि एक जख्मी है। फायरिंग में पुलिस के कई जवान भी जख्मी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक स्पेशल सेल के 6 पुलिसकर्मियों को गोलियां लगी हैं।
राजेश भारती हरियाणा के जींद का रहने वाला है। उसके खिलाफ 302 और 307 जैसी गंभीर धाराओं में दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में कई केस दर्ज हैं। वह खासतौर पर साउथ दिल्ली में अपराध को अंजाम देकर हरियाणा भाग जाता था। राजेश भारती पर 1 लाख का इनाम रखा गया है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope