दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति जयहिंद ने बताया कि मानव तस्करी के
इस मामले में बनारस पुलिस ने आयोग से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि
जब इन लड़कियों को दिल्ली लाया जा रहा था तो एक लड़की भागने में कामयाब हो
गई। यह लड़की बनारस चली गई और वहीं पुलिस में इसने अपनी शिकायत दर्ज कराई।
लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। उससे मिली सूचना के आधार पर बनारस
पुलिस दिल्ली पहुंची और इस गिरोह का पता लगाया। ये भी पढ़ें - यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’
बनारस पुलिस ने
मैदानगढ़ी इलाके के एक घर के आसपास दो-तीन दिन रेकी की और फिर मंगलवार को
छापा मारकर 18 लड़कियां छुड़ाई गईं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया
है, जिनमें एक लड़की है। स्वाति ने कहा इन लड़कियों को वेश्यावृति के लिए
खाड़ी देशों को भेजने की तैयारी थी। इनमें से 16 लड़कियों को नेपाल और बाकी
दो को पश्चिम बंगाल से लाया गया था। इनकी उम्र 18 से 30 साल के बीच है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope