नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने पहाड़गंज के एक होटल में छापा मारकर 39 लड़कियों को देह व्यापार के दलदल में फंसने से बचा लिया। इन लड़कियों को देह व्यापार के दलदल में धकेलने के लिए नेपाल से लाया गया था। दिल्ली महिला आयोग इन लड़कियों को नेपाल वापस भेजने के लिए नेपाली दूतावास में बातचीत कर रहा है। एक सप्ताह में आयोग 73 लड़कियों को छुड़ा चुका है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने बताया कि इन लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर
दिल्ली लाया गया था। उन्होंने बताया कि वे नेपाल के भूकंप प्रभावित इलाकों
से हैं। ज्यादातर लड़कियां भूकंप के दौरान अपना परिवार खो चुकी हैं।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने आधी रात को पहाड़गंज के एक होटल में पुलिस के सहयोग से दबिश देकर 39 लड़कियों को बचा लिया। मंगलवार को ही दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके से भी 16 नेपाली और 2 भारतीय लड़कियों को एक तस्कर गिरोह के चंगुल से छुड़ाया गया था। इन 18 लड़कियों को देश से बाहर भेजने की तैयारी चल रही थी। कुछ दिन पहले आयोग ने दिल्ली के मुनीरका इलाके से कई नेपाली लड़कियों को देह व्यापार के चंगुल में फंसने से बचाया था।
मंगलवार शाम बनारस पुलिस ने दिल्ली महिला आयोग की मदद से मैदानगढ़ी के घर में छापा मारकर 18 लड़कियों को छुड़ाया। जिस घर से इन्हें छुड़ाया गया, वहां से 68 पासपोर्ट मिले हैं, जिनमें 61 नेपाली और 7 भारतीय के हैं। लड़कियों को शेल्टर होम भेज दिया गया है।
ब्रिटेन ने प्रधानमंत्री मोदी को जी7 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया
नीतीश ने एनआरआई लोगों से बिहार में निवेश का आग्रह किया
सीबीआई ने एक करोड़ की रिश्वत मामले में रेल अधिकारी किया गिरफ्तार
Daily Horoscope