• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

Republic Day : 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री, सुषमा स्वराज और जेटली को मरणोपरांत सम्मान

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले सरकार ने वर्ष 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है। पद्म विभूषण पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया जाएगा। 16 हस्तियों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्मश्री देने का ऐलान किया है।

रिपोर्टस के अनुसार पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, जॉर्ज फर्नांडीस, अरुण जेटली, पेजावरा मठ के महंत श्री विश्वेशा का नाम शामिल हैं, जिन्हे मरणोपरांत सम्मान दिया गया है। वहीं पद्म विभूषण पाने वालों में एमसी मैरी कॉम, सर अनिरुद्ध जुगनाथ, छन्नूलाल मिश्रा का नाम सामने आया है।

इनको मिलेगा पद्मभूषण अलंकरण: मनोज दास, बालकृष्ण दोषी, एससी जमीर, अनिल प्रकाश जोशी, जगदीश सेठ, पीवी सिंधु, वेणु श्रीनिवासन, मुमताज अली, सेरिंग नंडोल, मुजफ्फर हुसैन बेग, अजय चक्रवर्ती, आनंद महिंद्रा, कृष्णाम्मल जगन्नाथन, मनोहर पर्रिकर, सैयद मुआजेम अली (मरणोपरांत), नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोपरांत) को पद्मभूषण अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

इससे पहले एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, जावेद अहमद टाक, तुलसी गोडा, सत्यनारायण मुंदयूर, अब्दुल जब्बार, उषा चौमार, पोपटराव पवार, हरेकाला हजब्बा, अरुणोदय मंडल, राधामोहन और साबरमती, कुशल कोनवार शर्मा, त्रिनिती सावो, रविकन्नन, एस रामकृष्णन, सुंदरम वर्मा, मुन्ना मास्टर, योगी आर्यन, राहीबाई सोमा पोपेरा, हिम्मत राम भांभू, मोझ्झिकल पंकजाक्षी के नाम पद्मश्री पुरस्कार के लिए सामने आए थे। वहीं पद्मश्री पाने वालों में बॉलीवुड के कलाकारों का भी नाम शामिल हैं, इनमें कंगना रनौत, एकता कपूर, अदनान सामी और करण जौहर को पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-21 people have been conferred with Padma Shri Awards 2020 including Jagdish Jal Ahuja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 21 people conferred, padma shri awards 2020, jagdish jal ahuja, mohammed sharif, tulasi gowda and munna master, 71st republic day, republic day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved