• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

2013 में हुए दंगों का मामला : हिरासत में लिए गए आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी को 2013 में हुए दंगों के मामले में शुक्रवार को हिरासत में लेकर विशेष सीबीआई न्यायाधीश अजय कुमार कुहर के समक्ष पेश किया गया। बार-बार अदालत की सुनवाई में शामिल नहीं होने पर त्रिपाठी और दो अन्य के खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। इस मामले की सुनवाई रोज एवेन्यू कोर्ट में चल रही है।

इस केस में कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की तारीख दी थी। जैसे ही त्रिपाठी कोर्ट पहुंचे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। त्रिपाठी पर 2013 में दंगे भडक़ाने का आरोप है, जिसमें 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त त्रिपाठी विधायक नहीं थे। तब आप कार्यकर्ताओं ने एक डेड बॉडी को रखकर विरोध प्रदर्शन किया था। त्रिपाठी पर अपने माता-पिता के नाम पर फर्जी मेडिकल बिल पास कराने का भी आरोप है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2013 rioting case : Delhi AAP MLA Akhilesh Tripathi taken into custody
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 2013 rioting case, delhi aap mla akhilesh tripathi, custody, akhilesh pati tripathi, aam aadmi party, nbw, avenue court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved