• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रीवा सैनिक स्कूल के 18 छात्रों का रक्षा व नौ सेना अकादमी में चयन

18 students of Rewa Sainik School selected in Defense and Naval Academy - Delhi News in Hindi

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। यहां के 18 छात्रों का का वर्ष 2020-21 के दौरान राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में चयन हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक शुभकानाएं और बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सैनिक स्कूल रीवा के प्राचार्य कर्नल राजेश बैन्दा ने बताया है कि विद्यार्थियों का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौ सेना अकादमी में चयन हुआ है। इन छात्रों के चयन में जहां एक ओर छात्रों का अथक परिश्रम सहायक सिद्ध हुआ, वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश शासन का सार्थक सहयोग भी सम्बल बना। प्राचार्य बैन्दा ने बताया कि विगत वर्षो में मध्यप्रदेश शासन की ओर से छात्रावास और विद्यालय की अधोसंरचना के अनुरक्षण के साथ-साथ छात्रों के लिये पोषण अनुदान की राशि उपलब्ध कराई जाती रही है। मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से छात्रों को एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सका।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-18 students of Rewa Sainik School selected in Defense and Naval Academy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rewa sainik school, 18 students, defense and naval academy, selection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved