नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (2 अक्टूबर) को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर यहां राजघाट पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे राजघाट पर कुछ समय के लिए रुके और वहां सर्व-धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। मोदी ने ट्वीट किया, प्रिय बापू को 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हम मानवता के लिए महात्मा गांधी के स्थाई योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। हम उनके सपनों को साकार करने और बेहतर विश्व बनाने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखने का संकल्प लेते हैं। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी महात्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए राज घाट पहुंचे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope