नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दो दिन पहले भाजपा पर आरोप लगाया था कि उसके 7 विधायकों को 10-10 करोड़ रुपए देकर खरीदने का प्रयास किया जा रहा हैं। इस पर भाजपा ने चौकाने वाला बयान सामने अाया है कि सात विधायक नहीं, आप पार्टी के चौदह विधायक संपर्क में हैं। यह जानकारी भाजपा के केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के 7 नहीं, बल्कि 14 विधायक हमारे संपर्क में लगातार बने हुए हैं और उनके इससे भी ज्यादा विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार बैठे हैं। क्योंकि आम आदमी पार्टी के विधायकों को अब वहां पर भयंकर घुटन महसूस हो रही है।
गोयल ने आगे कहा कि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई विधायक विद्रोह कर चुके हैं। ताजा मामला अलका लांबा का है, जिन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज से तंग आकर कांग्रेस में शामिल होने की बात कह चुकी हैं। भाजपा नेता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों ने मुझसे भी संपर्क किया है और वे भाजपा में आना चाहते हैं।
उन्होंने मनीष सिसोदिया को चेलेंज देते हुए कहा कि उनके पास इस बात का कोई सबूत है कि उनके 7 विधायकों को भाजपा 10 करोड़ रुपए दे रही है, तो उन्हें उस सबूत को तुरंत सार्वजनिक करना चाहिए।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope