• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश भर में वोटों की गिनती के लिए 1224 केंद्र, 22 लाख से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी मतगणना में जुटे

1224 centers for counting of votes across the country, more than 22 lakh officers and employees engaged in counting - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है। देश भर के तमाम काउंटिंग सेंटरों पर भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार वोटों की गिनती के लिए देश भर में 1224 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस मतगणना केंद्र पर 22 लाख से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी मतगणना करने में जुटे हैं। देश की सभी 543 सीटों पर कुल मिलाकर 8360 प्रत्याशी मैदान हैं जिसके चुनावी भाग्य का फैसला होना है। वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन विपक्ष की इंडिया गठबंधन से काफी आगे निकलता हुआ नजर आ रहा है। रुझानों को देखते हुए भाजपा दावा कर रही है कि अगर यह ट्रेंड बरकरार रहा तो एनडीए इस बार फिर एक बड़ी जीत हासिल करने जा रहा है।
शुरुआती रुझानों में वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम, लखनऊ लोकसभा सीट से राजनाथ सिंह, अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी, केरल के वायनाड से राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर और जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला आगे चल रहे हैं।
वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष के नेताओं का दावा है कि परिणाम उनके अनुकूल होगा और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-1224 centers for counting of votes across the country, more than 22 lakh officers and employees engaged in counting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: loksabhaelection, loksabha, congress, votecounting, electionsresults, 400paar, modi 30, pawankalyan, alliancesweepingap, janasena, narendra modi, rajnath singh, lucknow, varanasi, amethi, ravi kishan, arun govil, akhilesh yadav, mainpuri, dimple yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved