नई दिल्ली। जापान में डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज पर फंसे 119 भारतीय और पांच विदेशी नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार सुबह यहां उतरा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यह जानकारी दी। जयशंकर ने ट्वीट किया कि एयर इंडिया का विमान कोरोनावायरस के कारण जापान के डायमंड प्रिंसेस पर फंसे 119 भारतीयों और श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के पांच विदेशी नागरिकों को लेकर टोक्यो से चला विमान दिल्ली में लैंड हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जापानी प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गईं सुविधाओं के लिए आभार। एयर इंडिया को एक बार फिर धन्यवाद। इन लोगों को आईटीबीपी के एक पृथक स्थान पर ले जाया गया है, जहां इन लोगों को 14 दिनों तक रखा जाएगा।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope