नई दिल्ली। नोएडा के सेक्टर 62 के रेल विहार अपार्टमेंट में बुधवार सुबह एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यमुना नगर (हरियाणा) की रहने वाली मृतका का नाम अंजली राठौर है जो एक निजी कंपनी में काम करती थी। उसने यहीं गर्ल्स हॉस्टल में एक कमरा लिया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 25 साल का युवक सुबह 6 बजे सोसाइटी में घुसकर गोली मारकर चला गया। साथ रहने वाली सहेलियों ने अंजली को फोर्टिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक ने युवती के सिर में पीछे से गोली मारी है। पुलिस अधिकारी सहेलियों से पूछताछ कर रहे हैं। मृतका की सहेलियों के अनुसार सुबह 6 बजे सोसाइटी में एक 25 साल का युवक आया था। अंजली तीसरे मंजिल से नीचे घूमने गयी थी। इस दौरान युवक ने अंजली के सिर में पीछे से गोली मारी। मौके पर पहुंचे लोग यह पता लगाने में जुटे रहे कि युवती कौन सी मंजिल पर रहती है।
झारखंड के चतरा में दो करोड़ रुपए मूल्य के अफीम और हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
रांची : युवती की गला रेतकर हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
Daily Horoscope