• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑपरेशन शुद्ध प्रहार: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 10 दिन में 569 गिरफ्तार, हथियार-नशीले पदार्थ बरामद

Operation Shuddh Prahar: 569 Arrested in Northeast Delhi in 10 Days, Weapons and Drugs Recovered - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । त्योहारी सीजन के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिल्‍ली के पूर्वोत्तर जिला पुलिस ने 20 से 29 अक्टूबर तक ऑपरेशन शुद्ध प्रहार चलाया। दस दिनों तक चले इस विशेष अभियान में विभिन्न आपराधिक मामलों में 569 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बड़ी मात्रा में अवैध हथियार, मादक पदार्थ, शराब, चोरी का सामान और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान जिले के सभी थानों और विशेष इकाइयों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए अपराधियों, बदमाशों, आदतन अपराधियों, अवैध शराब कारोबारियों, नशा तस्करों, जुआरियों और अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया।
अभियान के दौरान हत्या के मामलों में छह और हत्या के प्रयास के मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं लूट के मामलों में आठ और झपटमारी के मामलों में सात लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने लूट और झपटमारी से जुड़े मामलों में मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया।
पुलिस ने 15 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। चोरी और सेंधमारी से जुड़े मामलों में 184 लोगों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से सोने की चेन, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की गईं।
शस्त्र अधिनियम के तहत 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस और 46 चाकू बरामद किए गए। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत 24 लोगों को गिरफ्तार कर 1,547 क्वार्टर देसी शराब, 13 क्वार्टर आईएमएफएल और नकदी जब्त की गई।
एनडीपीएस अधिनियम के तहत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर 5.09 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जुआ अधिनियम के मामलों में 75 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 76 हजार रुपये से अधिक नकदी जब्त की गई।
अभियान की प्रमुख उपलब्धियों में मिलावटी घी बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ भी शामिल रहा। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 221.5 किलोग्राम मिलावटी घी और निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किए। इसके अलावा अवैध पटाखा निर्माण में शामिल दो फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया, जहां से 828.1 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए और नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पूर्वोत्तर जिला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग चार करोड़ रुपये मूल्य की 161 रिमोट रेडियो यूनिट (आरआरयू) भी बरामद की हैं। इसके अलावा कई वाहन, पटाखे और अन्य प्रतिबंधित सामान भी जब्त किए गए।
प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने निवारक कदम भी उठाए। अभियान के दौरान कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत 6,103 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दिल्ली पुलिस अधिनियम और बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 266 वाहनों को जब्त किया गया तथा 154 कलंद्रे तैयार किए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि "ऑपरेशन शुद्ध प्रहार" अपराध नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया गया एक विशेष अभियान था। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे लक्षित अभियान जारी रहेंगे और संगठित अपराध, सड़क अपराध तथा महिलाओं के खिलाफ अपराध के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर सख्ती से अमल किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Operation Shuddh Prahar: 569 Arrested in Northeast Delhi in 10 Days, Weapons and Drugs Recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: northeast delhi, operation shuddh prahar, crime news in hindi, crime news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved