• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नई दिल्ली: विदेशी पर्यटक से 35 हजार रुपये छीनने के आरोप में उबर राइडर गिरफ्तार

New Delhi: Uber rider arrested for snatching ₹35,000 from foreign tourist - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । विदेशी पर्यटक से 35,000 रुपये छीनने के आरोप में उबर राइडर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास के एक मोटरसाइकिल जब्त की है और 4,200 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 16 जून को दिल्ली के करोल बाग पुलिस स्टेशन में 35 हजार रुपये छीने जाने को लेकर पीसीआर पर जानकारी दी गई थी। मामले की जानकारी होते ही पुलिस एक्टिव हुई। मौके पर जाकर पुलिस की ओर से पूछताछ की गई तो पता चला कि शिकायतकर्ता एक श्रीलंकाई नागरिक था जो करोल बाग के कॉस्मो होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सुबह-सुबह शांगरी-ला होटल से कॉस्मो होटल तक के लिए उबर मोटरसाइकिल राइड बुक की थी। होटल पहुंचने के बाद, जब वह अपने वॉलेट से 75 रुपए का किराया दे रहा था, तभी उबर बाइकर ने अचानक 35 हजार रुपए नकद छीन लिए और अपनी मोटरसाइकिल से मौके से भाग गया।
करोल बाग पुलिस स्टेशन में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच टीम को सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी दिल्ली के मलका गंज की ओर भागा था।
उबर से राइडर और मोटरसाइकिल के बारे में मिली तकनीकी जानकारी और विवरण के आधार पर पुलिस टीम दिल्ली के घंटा घर, रोशनआरा रोड तक पहुंची। जहां पुलिस टीम ने छापेमारी की और आरोपी को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, लगातार पूछताछ के दौरान, आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि विदेशी नागरिक को होटल छोड़ने के बाद, जब वह किराया दे रहा था, तो उसने शिकायतकर्ता के वॉलेट में कैश देखा। मौका पाकर, उसने अचानक पैसे छीने और वहां से भाग गया।
पुलिस ने चोरी की गई रकम में से 4,200 रुपए बरामद किए। बाकी रकम बरामद करने के लिए आगे की जांच चल रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Delhi: Uber rider arrested for snatching ₹35,000 from foreign tourist
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, foreign tourist, crime news in hindi, crime news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved