• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में नेब सराय पुलिस ने दो वाहन चोरों को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

Neb Sarai Police in Delhi Apprehend Two Vehicle Thieves; Stolen Bike Recovered - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । साउथ दिल्ली में वाहन चोरी करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नेब सराय थाने की पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। दिल्ली पुलिस साउथ डिस्ट्रिक्ट की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 20 सितंबर को नेब सराय थाने की टीम रूटीन पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान टीम ने सैनिक फार्म के एन-ब्लॉक में राधे गार्डन के पास बंध रोड सर्विस रोड पर एक युवक को बिना वैध कागजातों के मोटरसाइकिल चलाते हुए देखा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की। पकड़े गए युवक की पहचान आसिफ खान (19) के रूप में हुई। जब मोटरसाइकिल के दस्तावेजों की जांच की गई तो युवक कोई वैध कागज नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने बाइक के नंबर की जांच की तो खुलासा हुआ कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है। इस संबंध में साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के पुल प्रहलादपुर थाने में ई-एफआईआर नंबर 022299/2026 दिनांक 17.09.2026 के तहत मामला दर्ज है।
पूछताछ में आसिफ खान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने यह बाइक अपने साथी नितिन के साथ मिलकर चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम तुरंत सैनिक फार्म के एन-ब्लॉक पहुंची और दूसरे आरोपी नितिन को भी धर दबोचा। गिरफ्तार दूसरा आरोपी नितिन (19) सैनिक फार्म, दिल्ली का रहने वाला है। दोनों आरोपी पेशे से मजदूर हैं।
इस पूरी कार्रवाई को एसएचओ नेब सराय के नेतृत्व और एसीपी संगम विहार की देखरेख में अंजाम दिया गया। टीम में हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद, कॉन्स्टेबल नरेंद्र और हेड कॉन्स्टेबल संदीप शामिल थे। पुलिस की तत्परता और फील्ड जांच के चलते ही चोरी की बाइक का पता चल सका।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 35(1)(ई) और 106 के तहत जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार किया और अदालत के सामने पेश किया। डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट अनंत मित्तल ने बताया कि पेट्रोलिंग टीम की त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली है। क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए लगातार गश्त बढ़ाई गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Neb Sarai Police in Delhi Apprehend Two Vehicle Thieves; Stolen Bike Recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neb sarai police, delhi, delhi police, crime news in hindi, crime news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved