• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में बाइक सवारों ने बदमाश मोनिश की गोली मारकर की हत्या

Monish, a known criminal, shot dead by bike-borne assailants in Delhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । दिल्ली के रनहौला थाने के विकास नगर इलाके में रविवार को एक बदमाश मोनिश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने पास रख लिया है, जिसमें आरोपी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वेस्ट जिला से रनहौला पुलिस को शाम करीब साढ़े पांच बजे जानकारी मिली थी। आरोपियों की पहचान हो गई है, जिनको पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, विकास नगर निवासी मोनिश परिवार के साथ रहता था। उसके खिलाफ दस मामले दर्ज थे, जिसमें वसूली, लूट, चोरी आदि हैं। वह रनहौला पुलिस का घोषित बदमाश था। जब वह प्रधान चौक के पास किसी से मिलने आया था, उसी वक्त बाइक सवार बदमाशों ने उसको कई गोलियां मारी, जिसके बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गए थे। उसको तुरंत नजदीक के माता चनन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनके ठिकानों पर छापेमारी कर उनको पकड़ने की कोशिश की जा रही है। मोनिश की हत्या करने का आरोप जिन बाइक सवार हमलावरों पर है उनके ऊपर भी पहले के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस जिनकी जांच कर रही है।
इससे पहले दिल्ली से सटे गाजियाबाद के धुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में पति, ससुर और सास ने मिलकर बहू की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इन लोगों के बीच छोटी-छोटी बातों और खाना बनाने को लेकर रोजाना झगड़े होते थे। तीनों ने मिलकर बहू के सिर पर लोहे की रॉड से वार किए और मारपीट कर जान से मार दिया।
अलीगढ़ जिले के जलालपुर गांव (थाना पिसावा) के रहने वाले राहुल राठी ने मधुबन बापूधाम थाने में पहुंचकर लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन रेनू की हत्या उसके पति अरुण कुमार, ससुर विनोद कुमार और सास रोहताशी ने मिलकर की है। तीनों ने लोहे की रॉड से मारपीट कर जान से मार दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Monish, a known criminal, shot dead by bike-borne assailants in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, crime news in hindi, crime news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved